पुलिस एस्कॉर्ट का फर्ज़ी वीडियो पोस्ट करने को लेकर राजस्थान में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, एल्विश ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे संग नज़र आए और दावा किया कि एक म्यूज़िक वीडियो शूट के लिए राजस्थान पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट किया है।