पुलिस का कॉलर पकड़ने वालों का कलेजा निकाल लेंगे: ओपी राजभर के बेटे के बयान पर यूपी के मंत्री

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने पुलिसवालों को लेकर कहा है, "जिन्हें भी हमसे तकलीफ है, सुभासपा के कार्यकर्ता उनकी आंखें निकालने का काम करेंगे।" इस बयान पर प्रदेश के परिवहन मंत्री व बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने कहा, "अगर कोई पुलिसवालों का कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल लेंगे।"