पंजाब के अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर ग्रेनेड फेंककर विस्फोट किए जाने को लेकर 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की हालत खराब है लेकिन 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल का वीवीआईपी कल्चर खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है।"