inshorts

प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर भड़कीं जैस्मिन, कहा- 'चेहरा परमानेंट इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है'

अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने उन अफवाहों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अपने बदले हुए लुक पर जैस्मीन ने लिखा, "काफी सफर करती हूं, पूरी नींद नहीं ले पाती...मेरे साइनस में सूजन आ जाती है, बहुत थक जाती हूं...वज़न भी थोड़ा बढ़ गया है...मेरा चेहरा कोई परमानेंट इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है।"