पुलिस वाले जब मुझे PM आवास के बाहर घसीट रहे थे तो कान में कहा था- इस सरकार को हटाओ: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया है कि जब प्रधानमंत्री आवास के बाहर पुलिसकर्मी उन्हें घसीटकर ले जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने उनके कान में क्या कहा था? उन्होंने कहा, "वे कान में कह रहे थे कि 'इस सरकार को हटाइए'...उन बेचारों को आदेश मानना होता है...तो वे कर रहे हैं...संवेदनशील पुलिसकर्मी भी इससे खुश नहीं हैं।"