'अपराधी को छूते ही आने लगते थे फोन, तमाशबीन था कानून', विपक्ष पर फिर बरसे CM योगी
लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "एक दौर था...जब पुलिस का थानेदार/एसपी भी किसी अपराधी पर हाथ डालने से पहले सोचता था।" उन्होंने कहा, "अपराधी को छूते ही सत्ता के...गलियारों से फोन आने लगते थे और...कुछ घंटों में अपराधी के बजाय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती थी।"