प्लीज़, 2-3 दिन की मोहलत दें: अहमदाबाद क्रैश साइट से घर खाली करने के नोटिस पर रोते हुए एक डॉक्टर
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र खाली करने का नोटिस मिलने पर रोते हुए घर खाली करने के लिए 2-3 दिन की मोहलत मांगते एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। अमित नामक डॉक्टर ने बताया, "मेरी बच्ची और घरेलू सहायिका अस्पताल में भर्ती हैं...प्लीज़, मैं हेल्पलेस हूं...उस समय मैं और मेरी (डॉक्टर) पत्नी ड्यूटी पर थे।"