inshorts

पोलर वर्टेक्स क्या है और कैसे यह सर्दियों को आने से रोक रहा है?

पोलर वर्टेक्स के कमजोर पड़ने और अल नीनो के प्रभाव से इस बार उत्तर भारत में सर्दी देर से पड़ने की संभावना है। पोलर वर्टेक्स ध्रुवों के ऊपर समताप मंडल में करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहने वाली ठंडी हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र है। यह सामान्यतः आर्कटिक की ठंडी हवाओं को ध्रुवीय क्षेत्र तक सीमित रखता है।