अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वह मन की शांति के लिए अपना पैसा फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) में जमा करती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पति एक सीए हैं इसलिए उनका कहना है कि एफडी करना सबसे बेवकूफी वाली बात है क्योंकि इसमें सबसे कम रिटर्न मिलता है...इसे लेकर वह मेरा मज़ाक उड़ाते हैं।"