inshorts

पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया: मनी माइंडेड होने के आरोप पर अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मनी माइंडेड होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में अक्षय ने कहा, "अगर पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया...मैंने काम करके कमाया है।" अक्षय ने आगे कहा, "8-साल से मैं सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाला सेलेब्रिटी हूं...तो क्या ये मनी-माइंडेड होने का सबूत है?"