ऐक्टर आशीष शर्मा ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि फिल्म 'ऐक्शन रिप्ले' में पहले आदित्य रॉय कपूर की जगह उन्हें लिया गया था। उन्होंने बताया, "एक महीने पहले मुझे बताया गया था कि मुझे शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्होंने मेरे साथ 10-15 दिनों तक वर्कशॉप भी की लेकिन इसके बाद मैंने फिल्म के लिए आदित्य का पोस्टर देखा।"