विदेश मंत्रालय ने इस कंपनी को 2 साल के लिए किया बैन, शेयर हुए धड़ाम
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों की कई शिकायतों, कई आरोपों और अदालत के मामलों के कारण बीएलएस इंटरनैशनल सर्विसेज़ लिमिटेड को बैन कर दिया है। अब कंपनी को अगले दो वर्षों तक किसी भी भविष्य के टेंडर में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। कार्रवाई के चलते कंपनी के शेयरों में सोमवार को 17% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।