पंकज झा ने कहा- 'गैंग्स ऑफ...' में मुझे रिप्लेस किया गया; अनुराग कश्यप ने दिया जवाब
'पंचायत' वेब सीरीज़ फेम ऐक्टर पंकज झा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को लेकर कहा है कि उन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उन्हें रिप्लेस कर 'सुल्तान' का रोल पंकज त्रिपाठी को दे दिया था। इस पर अनुराग कश्यप ने कहा, "झा शूटिंग के लिए मौजूद नहीं थे, बजट कम था इसलिए हमारे पास उनका इंतज़ार करने का समय नहीं था।"