पंखुड़ी ने निधन से एक दिन पहले उम्मीदवारों के मूल्यांकन की चुनौतियों पर लिखी थी पोस्ट

उद्यमी पंखुड़ी श्रीवास्तव ने 24 दिसंबर को अपने निधन से एक दिन पहले 1 घंटे के साक्षात्कार में किसी उम्मीदवार की क्षमता के मूल्यांकन में आने वाली चुनौतियों पर बात की थी। अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में महिला केंद्रित सोशल कम्युनिटी प्लैटफॉर्म 'पंखुड़ी' की 32-वर्षीय संस्थापक ने कहा था कि सभी उम्मीदवारों के पास एक जैसी जानकारी होती है।