'पंचायत' के 'बिनोद' की 'सिस्टर मिडनाइट' को कान्स में मिला 10 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

वेब सीरीज़ 'पंचायत' में 'देख रहा है न बिनोद' डायलॉग से मशहूर हुए ऐक्टर अशोक पाठक की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में 10 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। करण कांधारी द्वारा निर्देशित 'सिस्टर मिडनाइट' को डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में दिखाया गया और इस साल इस सेक्शन में शामिल होने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म है।

Load More