कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के लिए नामित किए गए चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने ट्वीट किया, "हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए...उनके विश्वास का महत्व सर्वोपरि है।" गौरतलब है, चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री थे।