inshorts

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने की 4 सलाहकारों की नियुक्ति

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व आईएएस अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह और पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा समेत 4 लोगों को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। सिद्धू ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्यारे लाल गर्ग और राजनीतिक विश्लेषक मलविंदर सिंह माली को भी सलाहकार नियुक्त किया है। गौरतलब है, सिद्धू पिछले माह पंजाब कांग्रेस के प्रमुख बनाए गए थे।