पंजाब किंग्स ने सीएसके को थमाई आईपीएल 2024 की उसकी पांचवीं हार

आईपीएल 2024 में बुधवार को चेन्नई में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया। यह इस सीज़न 10 मैचों में सीएसके की पांचवीं हार है। जीत के लिए मिले 163 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो के 46(30) रन और राइली रूसो के 43(23) रन की बदौलत 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।