पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट पर सिद्धू को हराने वाली 'आप' उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर कौन हैं?

पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया को हराने वालीं 'आप' उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कौर को सैनिटरी पैड को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 'पैडवुमन ऑफ पंजाब' के नाम से जाना जाता है और वह 2015 से 'आप' से जुड़ी हुई हैं।