पंजाब की जनता कांग्रेस और अकाली दल दोनों से परेशान हो चुकी है: भगवंत मान

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि लोग कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल दोनों से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "चुनाव के केवल 10 दिन बचे हैं...लोग नई सरकार चुनना चाहते हैं...लोगों को उन लोगों ने निराश किया...जिन पर उन्होंने...पांच साल भरोसा...किया था।"