पंजाब की स्थिति से पाकिस्तान खुश है वह इसका लाभ उठा सकता है: मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस में जारी उथल-पुथल को लेकर कहा है, "अगर इस स्थिति से कोई बहुत खुश है तो वह पाकिस्तान है। उन्हें लगता है कि इसका लाभ उठाने का मौका उन्हें मिलेगा।" उन्होंने कहा, "पंजाब में बहुत मुश्किल से शांति स्थापित हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत 25,000 लोगों ने अपना बलिदान दिया था।"