पंजाब के कांग्रेस नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "गहरी पीड़ा के साथ मैंने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है।" उन्होंने लिखा, "कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द को दांव पर लगा दिया है।" विधायक सोढ़ी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।