पंजाब के कोर्ट ने सिद्धू के पिता की याचिका पर सलीम मर्चेंट के गाने 'जांदी वार' पर लगाई रोक

मानसा (पंजाब) ज़िला न्यायालय ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला व संगीतकार सलीम मर्चेंट के गाने 'जांदी वार' की रिलीज़ पर रोक लगाते हुए इसे लेकर बने सभी विज्ञापन हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, मूसेवाला के पिता ने गाने पर रोक की मांग करते हुए कहा था कि वह अपना ध्यान बेटे की मौत के केस पर लगाना चाहते हैं।