पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने जाखड़ को भेजा कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.वी. थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जाखड़ को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए नोटिस भेजा गया जबकि थॉमस को सीपीआई (एम) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।