पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की शिक्षा मॉडल पर बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा है, "हम 10 की जगह 250 स्कूलों की तुलना करेंगे।" सिसोदिया ने कहा था कि आइए, दोनों साथ में दिल्ली व पंजाब के 10-10 सरकारी स्कूलों का दौरा करें और फिर शिक्षा मॉडल पर बहस करते हैं।