inshorts

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात कर उन्हें अपना और अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया। सिंह ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बार हो रहा है कि (पार्टी द्वारा) विधायकों की बैठक बुलाई गई है...मुझे लगता है कि मेरे ऊपर कोई संदेह है...मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं।"