inshorts

पंजाब के मुख्यमंत्री के बेटे की हुई शादी, चन्नी ने खुद चलाई दूल्हे की कार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह ने डेराबस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वालीं सिमरनधीर कौर से रविवार को शादी कर ली। यह शादी चंडीगढ़ के गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में संपन्न हुई और रिसेप्शन सोमवार को खरार में होगा। मुख्यमंत्री चन्नी खुद कार चलाकर बेटे को कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाते दिखे।