पंजाब के राज्यपाल ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अपना आदेश लिया वापस

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने संबंधी अपना आदेश वापस ले लिया है। इससे पहले पंजाब कैबिनेट ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 22 सितंबर को सत्र बुलाने की मंज़ूरी दी थी। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर उसकी सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।