inshorts

पंजाब के सीएम ने ओलंपिक्स के पदक विजेताओं के लिए पकाया भोजन, अपने हाथ से उन्हें परोसा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक्स के पदक विजेताओं व राज्य के प्रतिभागियों के लिए बुधवार को अपने फार्महाउस (मोहाली) पर रात्रिभोज का आयोजन किया। सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने भोजन पकाने में भी हाथ बंटाया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री पदक विजेताओं को खाना परोसते नज़र आ रहे हैं।