पंजाब के सीएम ने पीएम से की मुलाकात; कहा- किसान आंदोलन का मुद्दा हल करने की अपील की
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बकौल सीएम, उन्होंने प्रधानमंत्री से किसान आंदोलन का मुद्दा हल करने व प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि महामारी के कारण बंद...करतारपुर कॉरिडोर को जल्द-से-जल्द फिर से खोला जाना चाहिए।"