inshorts

पंजाब के सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए भावुक, कहा- जिस घर में पैदा हुआ उसमें छत नहीं थी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "जिस घर में पैदा हुआ उसमें छत नहीं थी...मेरी मां गीला कीचड़ उठाकर उसमें चारा मिलाकर फर्श लेपती थी...कांग्रेस ने एक गरीब को आज यहां बैठा दिया जहां मेरी औकात नहीं थी।" उन्होंने कहा, "मैं अमरिंदर सिंह के बचे कार्यों को पूरा करूंगा।"