पंजाब के 5 और विधायकों ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राज भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट के विस्तार के दौरान मंत्री पद की शपथ ली। इनमें फौजा सिंह सरारी, इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान और चेतन सिंह जौड़ामाजरा के नाम हैं। इन विधायकों को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई है।