पंजाब ड्रग्स केस में अकाली दल के नेता मजीठिया को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके खिलाफ दर्ज ड्रग्स केस में अग्रिम ज़मानत दे दी। केस से जुड़े एक वकील ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया और पुलिस से कहा कि वे सुनवाई की अगली तारीख तक मजीठिया को गिरफ्तार ना करें।