inshorts

पंजाब प्रभारी के दायित्व से मुझे मुक्त करें: पार्टी से हरीश रावत

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को ट्वीट किया, "पंजाब में जो मेरा वर्तमान दायित्व है...उससे पार्टी मुझे मुक्त करे।" उन्होंने लिखा, "एक तरफ जन्मभूमि के लिए मेरा कर्तव्य है...दूसरी तरफ कर्मभूमि पंजाब के लिए मेरी सेवाएं...पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव आने वाले हैं...दोनों जगह...पूरा समय देना होगा...मैं जन्मभूमि के साथ न्याय करूं...तभी कर्मभूमि के साथ भी...न्याय कर पाऊंगा।"