पंजाब बीजेपी प्रमुख अश्विनी शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, "आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का मतलब है आतंकवादियों को वोट देना...हमें वोट नहीं देना तो कांग्रेस को दो लेकिन 'आप' को नहीं।" हालांकि, शर्मा ने बाद में बयान पर सफाई देते हुए कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।"