पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 5-फरवरी तक विभिन्न प्रवर्तन टीमों ने ₹329.49 करोड़ के कीमती सामान ज़ब्त किए हैं। बकौल सीईओ, राज्य में कुल 3,90,275 लाइसेंसी हथियारों में से 3,78,044 हथियार जमा किए जा चुके हैं जबकि बिना लाइसेंस के 96 हथियार ज़ब्त किए गए।