पंजाब में कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद 'आप' में शामिल हुए पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में 'आप' में शामिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दिए जाने की वजह से दलवीर सिंह गोल्डी पार्टी से नाराज़ थे।