पंजाब में दलित सीएम बनाना चुनावी हथकंडा, बसपा-अकाली दल से घबराई हुई है कांग्रेस: मायावती
कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि दलित समुदाय के व्यक्ति को सीएम बनाया जाना चुनावी हथकंडा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन से घबराई हुई है और दलित वर्ग के लोग इस हथकंडे के बहकावे में नहीं आएंगे।