inshorts

पंजाब में बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय किशोर का कथित यौन शोषण, 10 पर केस दर्ज

लुधियाना (पंजाब) के एक बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय किशोर का 6 दिन तक कथित यौन शोषण (सोडोमी) करने को लेकर 10 अन्य कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक अरुण अग्रवाल के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि यौन शोषण का विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे।