बीजेपी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर राज्य में 5-एकड़ से कम ज़मीन वाले किसानों का पूरी तरह कर्ज़ माफी का वादा किया है। इसके अलावा, सभी घरों के लिए 300-यूनिट तक मुफ्त बिजली और फल, सब्ज़ियां, दालें व तिलहन उगाने वाले किसानों के लिए एमएसपी की भी गारंटी देने का वादा किया है।