पंजाब में सरकार बनाएगी 'आप', दिल्ली के बाहर उसकी पहली जीत

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत (59) का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली के बाहर 'आप' की यह पहली जीत है और पार्टी ने कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 9 सीटें, शिरोमणि अकाली दल ने 1 सीट और बीजेपी ने 2 सीटें जीती हैं।