पंजाब में सीएम बदलने के सवाल पर केजरीवाल बोले-यह केवल बीजेपी की फैलाई हुई अफवाह है
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले पंजाब सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल सियासी गलियारों में चर्चा चल रही थी कि 4 जून के बाद पंजाब सरकार गिरेगी और भगवंत मान को सीएम पद से हटाकर राघव चड्ढा को नया सीएम बनाया जाएगा.