पंजाब विधानसभा चुनाव में कैसा रहा 3 सबसे अमीर उम्मीदवारों का प्रदर्शन?

पंजाब विधानसभा चुनाव में ₹238-करोड़+ संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी 'आप' के कुलवंत सिंह एस.ए.एस. नगर से चुनाव जीत गए। ₹202-करोड़+ की संपत्ति वाले पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल) जलालाबाद सीट पर 60,525 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ₹155 करोड़+ की संपत्ति वाली तीसरी सबसे अमीर प्रत्याशी करन कौर (कांग्रेस) मुक्तसर सीट से हार गईं।