inshorts

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी कांग्रेस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर काम कर सकते हैं। बकौल कुमार, राष्ट्रीय मूड उस विकल्प के पक्ष में नहीं जिसे कांग्रेस अपना भावी नेतृत्व बनाना चाहती है।