पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कज़न बीजेपी में हुए शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कज़न जसविंदर सिंह धालीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। पूर्व विधायक अरविंद खन्ना और शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह गोशा भी बीजेपी में शामिल हुए। गौरतलब है, पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा।