पंजाब संकट के बीच गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह
पंजाब में राजनीतिक-संकट के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। अमरिंदर का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह 'अपमानित' महसूस कर रहे हैं।