पंजाब सरकार 22 सितंबर को विधानसभा में पेश करेगी विश्वास मत, सीएम मान ने किया एलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और विश्वास प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बीजेपी द्वारा पंजाब में 'आप' विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोपों पर मान ने कहा है कि दुनिया की किसी भी करेंसी में लोगों (मतदाता) के विश्वास का कोई मोल नहीं है।