पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणा की है कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के बाद पहले प्रतिनिधिमंडल के एक हिस्से के रूप में पूरा मंत्रिमंडल 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेकेगा। गौरतलब है, केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को 17 नवंबर, 2021 से दोबारा खोलने का फैसला किया है।