पंजाब सरकार के दावे 'ऑटो पार्ट्स की यूनिट लगाएगी बीएमडब्ल्यू' पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

पंजाब सरकार के दावे 'बीएमडब्ल्यू ने राज्य में ऑटो पार्ट्स बनाने की यूनिट लगाने को लेकर सहमति जताई है' पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, "पंजाब में हमारी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की कोई योजना नहीं है।" बकौल कंपनी, "हमारा चेन्नई में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है...पुणे में पार्ट्स वेयरहाउस है...गुरुग्राम में ट्रेनिंग सेंटर है।"