पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोज़पुर (पंजाब) यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर गृह मंत्रालय को शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में राज्य सरकार ने कहा कि उसे प्रधानमंत्री मोदी की हुसैनीवाला यात्रा के मार्ग में बदलाव के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी। बकौल राज्य सरकार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।